Showing posts with label Zee News Hindi: States News. Show all posts
Showing posts with label Zee News Hindi: States News. Show all posts

कर्नाटक चुनाव 2018 : कांग्रेस को ले डूबी ये 5 गलतियां, दक्षिण भारत में खिला कमल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से अब यह साफ हो चला है कि वहां बीजेपी सरकार बनाएगी. बीजेपी के लिए कर्नाटक 22वां राज्‍य होगा जहां उसकी सरकार बनेगी. कांग्रेस की सरकार अब सिर्फ पंजाब में है



नई दिल्‍ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से अब यह साफ हो चला है कि वहां बीजेपी सरकार बनाएगी. बीजेपी के लिए कर्नाटक 22वां राज्‍य होगा जहां उसकी सरकार बनेगी. कांग्रेस की सरकार अब सिर्फ पंजाब में है यानि वह सिर्फ एक राज्‍य में मौजूद है. कांग्रेस शासित प्रदेश में बीजेपी का जीतना बड़ी फतह के रूप में देखा रजा रहा है. एग्जिट पोल में भी उसके जीतने की संभावना जताई गई थी. इस चुनाव को कांग्रेस क्‍यों नहीं जीत पाई, पेश है उसके प्रमुख कारण :
  1. सत्‍ता विरोधी लहर : कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी. विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों के शुरुआती रुझानों से यही लगता है कि यहां सत्‍ता विरोधी लहर से भाजपा को फायदा मिला. इसी कारण बीते साल बीजेपी ने यूपी और उत्‍तराखंड के विधानसभा चुनाव में जबरदस्‍त जीत दर्ज की थी. त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और मेघालय में भी सत्‍ता विरोधी लहर ने फतह दिलाई. अगर बीजेपी यहां जीतती है तो यह 21वां राज्‍या होगा जहां उसकी सरकार बनेगी. उसकी पहले से ही 20 राज्‍यों में चाहे गठबंधन या बहुमत के रूप में सरकार है. हालांकि सत्‍ता विरोधी लहर के कारण ही उसे पंजाब से बाहर होना पड़ा था. वहां कांग्रेस जीती थी.
  2. 2013 के चुनाव से अलग रणनीति : बीजेपी ने इस बार कर्नाटक में 2013 के विधानसभा चुनाव से अलग रणनीति अपनाई. वह एकदम अलग पार्टी के रूप में सामने नजर आई. जितनी भी रैलियां या रोड शो हुए उसमें बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. उसके नेता काफी आक्रामक थे. 2013 में खनन माफिया रेड्डी बंधुओं से रिश्‍ते सामने आने पर बीजेपी को मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा से इस्‍तीफा लेना पड़ा था. इससे बीजेपी तीन भागों में बंट गई थी. एक धड़ा पार्टी के साथ था, दूसरा येदियुरप्‍पा के साथ और तीसरा आदिवासी नेता बी श्रीरामुलु के साथ चला गया था. इस कारण कांग्रेस उस साल चुनाव आसानी से जीत गई थी. लेकिन बाद के वर्षों में बीजेपी ने इस स्थिति में सुधार किया और इस चुनाव में एक पार्टी के रूप में उभरी. उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्‍व और मददगार साबित हुआ. 
  3. धनबल : बीजेपी 20 राज्‍यों में सरकार में है. यह भी संभावना है कि 2019 के आम चुनाव में भी भाजपा को फतह मिले. इससे कारोबारी जगत के लिए बीजेपी कांग्रेस की तुलना में ज्‍यादा आकर्षक लग रही है. इस कारण पार्टी को डोनेशन भी काफी मिल रहा है. कांग्रेस की सरकार सिर्फ पंजाब में है. इसलिए कारोबारी जगत कांग्रेस में कम रुचि ले रहा है. 
  4. स्‍वयंसेवकों की फौज : भाजपा के पास अनपेड वालंटियर (स्‍वयंसेवियों) की फौज है जबकि कांग्रेस की इस मामले में प्रतिद्वंद्वि दल से कोई तुलना नहीं है. उसके पास सिर्फ आइडियोलॉजी (विचारधारा) है. उसे चुनाव में एजेंटों की मदद लेनी पड़ती है. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि धन और स्‍वयंसेवी अकेले चुनाव नहीं जीता सकते हैं. लेकिन अगर ये दोनों साथ आ जाएं और सत्‍ता विरोधी लहर हो तो यह चुनाव जीतने का मुख्‍य कारण बन सकते हैं.
  5. राज्‍य का पिछड़ना : मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल में कर्नाटक की तरक्‍की रुक सी गई थी. उनका शासन भले ही प्रभावकारी रहा हो लेकिन उनके कार्यकाल में राज्‍य का जीडीपी कुछ खास नहीं बढ़ा. सिद्धारमैया ने चुनाव जीतने के लिए सभी तरह के दांव लगाए. जिन राज्‍यों में बीजेपी ने हितकारी योजनाओं के बूते चुनाव जीता उन्‍हें सिद्धारमैया ने अपने यहां लागू किया. मसलन एक रुपए किलो में चावल, आंशिक कर्ज माफी और कैंटीन में सिर्फ 5 रुपए में भोजन उपलब्‍ध कराना. लिंगायत समुदाय के वोट कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिए उन्‍हें अल्‍पसंख्‍यक दर्जा दिलाने की सिफारिश की. लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिला है कि सत्‍ता विरोधी लहर के आगे हितकारी योजनाएं या जातिगत समीकरण कभी ठहर पाए हैं.
from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2ICyEyi

कर्नाटक चुनाव 2018 : शुरुआती रुझान से गदगद हुए अश्विनी चौबे, कहा- जनता पीएम मोदी के साथ

शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाती हुई दिख रही है. पार्टी की जीत से बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2wJMgTI

रंग लाई मुहिम, पुणे के कांजरभाट समाज में पहली बार बिना वर्जिनिटी टेस्ट हुई शादी

वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ विवेक ने 'स्टॉप द वी रिच्युअल' नाम का फेसबुक पेज तैयार किया था. जिसके जरिए उनका मकसद समाज में चल रही इस अनिष्ट प्रथा से महिलाओं को निजात दिलाना था.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2jVzMPu

कर्नाटक चुनाव 2018: हसन, नगमनगला सहित 10 विधानसभा सीटों के नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. नतीजे कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2IH2B01

HC पहुंचे दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र, हाजिरी कम होने पर भी परीक्षा में बैठने की मांगी अनुमति

एक वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2wDHsPy

कर्नाटक चुनाव 2018: रामनगरम, मगाडी और श्रीगंगापट्टना सहित 10 विधानसभा सीटों के नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. नतीजे कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे. इस खबर में आपको क्रमवार 10-10 सीटों का अपडेट मिलेगा.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2Ihph7S

खाकी की गुंडागर्दी, सिपाही ने युवक से कहा- 'पैरों पर नाक रगड़ों, तब तुझे छोड़ेंगे'

 गांव में रुपए के लेनदेन में उसका किसी से विवाद हो गया था. पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने उसे बेल्ट से पीटा और उसके विरोधियों ने भी मारपीट की.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2KnwlMM

घुसपैठियों से मुठभेड़ में BSF जवान की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मिली शहादत

भारत-पाक बॉर्डर पर स्थि‍त मंगुचक पोस्‍ट से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे आतंकी. आतंकियों की तलाश में बीएसएफ ने इलाके की घेराबंद कर चलाया सर्च ऑपरेशन. 

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2wGUs7a

कर्नाटक चुनाव 2018: देवनहल्‍ली, पद्मनाभ नगर सहित 10 विधानसभा सीटों के नतीजे

देवनहल्ली बेंगलुरु ग्रामीण जिला का विधानसभा क्षेत्र है और यह कर्नाटक के बेंगलुरु क्षेत्र के लोकसभा क्षेत्र में आता है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,00,263 मतदाता है. 2013 विधानसभा चुनाव में जेडीएस के पिल्ला मुनीषा अप्पा यहां से अपनी जीत दर्ज कराई थी. उन्होंने आईएनसी के वेंकटास्वामी को पराजित किया था.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2IhBeKO

कर्नाटक चुनाव 2018: शिवाजीनगर, शांतिनगर और गांधीनगर सहित 10 विधानसभा सीटों के नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. नतीजे कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे. इस खबर में आपको क्रमवार 10-10 सीटों का अपडेट मिलेगा.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2jYmy4J

1988 रोडरेज केस : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल या बेल? आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को तीन साल की कैद की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट द्वारा सजा का ऐलान किए जाने के बाद सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2jWiCRP

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: PM मोदी-अमित शाह के बाद CM योगी ने की सबसे ज्यादा रैलियां, असर पर सबकी नजर

कर्नाटक के चुनाव प्रचार में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 133 सीटों के लिए 24 रैलियां की.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2Iks7F2

कर्नाटक चुनाव 2018: केआर पुरा, यश्‍वंतपुरा सहित 10 विधानसभा सीटों के नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. नतीजे कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे. इस खबर में आपको क्रमवार 10-10 सीटों का अपडेट मिलेगा.

from Zee News Hindi: States News https://ift.tt/2IjtaFj

Teen struggling w/ weight + no support at home, where the hell do I even start?

So I’m a teenager and I’ve been overweight/obese basically my whole life. And it’s been messing with me pretty bad. For the record, I don’...